बदायूं, अप्रैल 22 -- जिले के एमएफ हाईवे पर सिविल लाइंल कोतवाली इलाके के कुलचौरा गांव के समीप पशु क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग लिखी हुई तेज रफ्तार कार के पीछे कुत्ता को रस्सी से बंधा हुआ निर्दयतापूर्वक घसीटा जा रहा है। वीडियो देख आशंका जताई जा रही है कि बेजुबान की मौत हो गई है, जिसके बाद उसको गाड़ी के पीछे बांधकर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए इस वीडियो ने जिले में सनसनी फैला दी है। वीडियो में दिख रही गाड़ी जिला क्षय रोग विभाग में किराये पर चलने की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बदायूं में स्वास्थ्य विभाग की कार से कुत्ते को बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और कुत्ता बेदम होकर सड़क पर ...