क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली
बांदा, जून 17 -- बांदा। इंडिएन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को जिले में में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। सीएमओ कार्यालय साभागर में सीएमओ डॉ. विजेन्द्र कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डा.अजय कुमार सहित डा.एसपी गुप्ता, डा.नरेन्द्र गुप्ता, डा.टीआर सरसैया आदि ने मरीजों को पोषण पोटली सौंपी। कहा कि क्षय रोगियों को जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दवा के साथ-साथ अच्छे पोषण की जरूरत होती है। क्षय रागियों को निःशुल्क दवा के साथ उनके खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये भी सरकार की ओर से भेजे जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.