क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोग (टीबी) से ग्रसित मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। पोटली का वितरण करते विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने के साथ चिकित्सकों के परामर्श का पालन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, प्रसव, टीकाकरण कक्ष, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीबी उन्मूलन अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.