बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। पैलानी थाने के इछावर गांव में मंगलवार को सुबह क्षयरोग से पीड़ित विवाहिता की मौत हो गई। पति व ससुर बीमारी से मौत बता रहे हैं। वहीं मृतका के पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस को कई बार प्रार्थना दिया, पर कार्रवाई नहीं की।अन्यथा बेटी की जान बच जाती। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव निवासी अंकित ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी सुखरानी क्षय रोग से पीड़ित थी। उसका कई जगह इलाज भी करवाया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वह चारपाई में ही पड़ी रहती थी। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर फांरेसिक टीम ने भी नमूने लिए। उधर, मृतका के पिता मुन्ना निषाद निवासी पैलानी डेरा ने ...