बिजनौर, मई 25 -- नजीबाबाद। दिगंबर जैन समाज ने रीवा मध्य प्रदेश मे हुई दो साध्वियो की हत्या के विरोध व जैन गुरुजनों की सुरक्षा मांग को लेकर सोमवार को शांति मार्च निकाला। प्रधान दीपक जैन ने कहा कि दो साध्वियों की हत्या जघन्य अपराध है जो क्षमा योग्य नहीं है। उधर, श्री मंदिर जी में 18 मई से विराजमान मुनि श्री 1008 विव्रत सागर जी व मुनि श्री 1008 विश्वास सागर जी महाराज ने जैन समाज नजीबाबाद व नहटौर जैन समाज के साथ कोतवाली के लिए विहार किया। रास्ते मे राहुल जैन परिवार ने अपने प्रतिष्ठान पर महाराज श्री का पद प्रक्षालन किया। इस मौके पर जनेश्वर प्रसाद जैन, राजीव जैन, प्रधान दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन भंडारी, पुनीत जैन, नीलम जैन, मानवी जैन, स्वाति जैन, सुनीता जैन, वदना जैन, पीयूष जैन, संगीता जैन, रिंकू जैन, सिद्धार्थ जैन, नमन जैन, दीपक जैन, विपिन जैन...