सिमडेगा, दिसम्बर 21 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की देर रात ऑल चर्चेज कम्युनिटी की ओर से आयोजित 8वाँ क्रिसमस गैदरिंग हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, जेएमएम जिलाध्यक्ष अनिल कुंडलना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, बिनीता जोजो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायको ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और मानवता का पर्व है। येसु मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की विविधता हमारी ताकत है और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए एकजुट रहना स...