भभुआ, मई 30 -- निसिझा, पाली, बिजरा, झलखोरा, टेटिहां, बसिनी, ठकुरहट, ईटवा के ग्रामीण परेशान करीब 20 हजार आबादी प्रभावित, गड्ढों में पानी भरने में आवागमन में होगी दिक्कत (पेज चार की फ्लायर खबर) रामपुर, एक संवाददाता। ग्रामीणों की सुविधा और विकास के लिए सरकार ने हर गांवों को सड़क से जोड़ा है। सड़कों के भार सहन की क्षमता होती है। निर्धारित क्षमता से ज्यादा वजन के वाहनों के परिचालन से सड़कें टूट रही हैं। उदहारण के तौर पर देखें तो जिस सड़क की भार क्षमता 10 टन है, उसपर 20 टन वजन वाले मालवाहक वाहन का परिचालन होगा, तो उसका जीवन ज्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं रह सकता। रामपुर प्रखंड के बगही-भितरीबांध, बगही-कुड़ारी, सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर, करौंदा वितरणी पथ, बड़कागांव व अल्लीपुर वितरणी पथ में भी क्षमता से अधिक वजन के मिट्टी लदे हाइवा का परिचालन खूब हो रहा ह...