नोएडा, मई 19 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले 206 वाहनों के चालान मई में किए। इन पर 129 लाख 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहन मालिकों ने 50 लाख 80 हजार रुपये जुर्माना जमा कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ.उदित नारायण पांडे ने बताया कि क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सहायक संभागीय अधिकारी( प्रवर्तन) नंद कुमार, अभिषेक कनौजिया समेत अन्य अधिकारियों ने जांच अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...