नोएडा, जून 1 -- नोएडा। जिले में सोमवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 15 वाहन पकड़े गए। प्रवर्तन टीम के अनुसार जब्त किए गए सभी वाहन ट्रक थे और उन पर निर्माण सामग्री लदी थी। जब्त वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया कम से कम 45 दिन के लिए की जाएगी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहन जान पर बनी आफत यह भी पढ़ें- सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रक सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...