नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में मंगलवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 16 वाहन पकड़े गए। वाहनों को जब्त कर लिया गया। सेक्टर 62, किसान चौक समेत अन्य स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। प्रवर्तन टीम के अनुसार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी की जाएगी। इसमें जिन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस नोएडा में बना है, उनका निलंबन कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य जिलों में बने ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति संबंधित परिवहन विभाग से की जाएगी। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...