बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे पर ई रिक्शा व टैम्पो चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां भर तेज रफ्तार में फर्राटे भर दुर्घटना की आशंका बना रहे हैं। हद तो तब हो गई जब छोटे छोटे बच्चों को सीट के नीचे पायदान पर बिठा टैम्पो बैखौफ दौड़ रहे हैं। देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ के पास लगभग 18 छोटी बड़ी सवारियां ठूंस कर तेज रफ्तार से जा रहे टैम्पो की जागरूक लोगों ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर डाली है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह टैम्पो रामगांव थाने की हाईवे चौकी, नगर कोतवाली की बशीरगंज, रोडवेज, तिकोनी बाग, टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी के सामने होकर निकला। यह भी पढ़ें- ओवर लोडिंग के साथ हाइवे पर जान जोखिम में डालकर जा रहे लोग किसी भी पुलिस चौकी की पुलिस ने इस पर निगाह नहीं ...