मथुरा, जून 7 -- थाना कोतवाली पुलिस ने यमुना में क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बिठा कर घुमाने के आरोप में एक नाविक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सेफ्टी जैकेट होने के बावजूद किसी को ना तो वह पहनाई और करीब 20 से अधिक लोगों को लेकर यमुना में घुमा रहा था। पिछले माह वृंदावन में केशी घाट पर यमुना में हुए हादसे के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने नाविकों के लिये निर्देश जारी किये थे। इसके तहत बिना सेफ्टी जैकेट पहनाये और क्षमता से अधिक लोगों को बिठा कर नौकायन न करायें। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने लाइफ सेफ्टी जैकेट भी नाविकों को वितरित की थीं। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन से मथुरा तक के घाटों पर पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षा के लिये लगाया है। बावजूद इसके नाविक लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे हैं। शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू म...