कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। कोटवा विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति गर्मी के मौसम में चरमरा जाती है। भीषण गर्मी के दौरान महीनों तक लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इन दिनों अघोषित कटौती के कारण घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विभाग के लिए आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। यह भी पढ़ें- बेतहाशा कटौती : शहर से ग्रामीण इलाकों तक रुला रही बिजलीउपभोक्ताओं की समस्याएं उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन के साथ-साथ रात में भी कई बार बिजली कटौती होती है। वहीं, बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से नहीं चल पाते हैं। कम वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रॉ...