क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर होगी कार्रवाई
सोनभद्र, अगस्त 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को सभी थानों में बच्चों के लिए संचालित स्कूली वाहनों की जांच की गई। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं स्कूली वाहनों के चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को स्कूली बच्चों के लिए संचालित ऑटो, टोटो, वैन, बस एवं अन्य वाहनों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। एसपी ने निर्देशति किया कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं यातायात संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.