गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में मातृ मृत्यु दर को कम करने और प्रसव को सुरक्षित बनाने की पहल की गई है। इस उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्सों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पहल सीएमओ के निर्देशन में हुई है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि प्रत्येक प्रसव को सुरक्षित बनाना स्वास्थ्य विभाग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर जनपद में मातृ सेवा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित फॉलो-अप, समन्वय और प्रभावी रेफरल व्यवस्था के माध्यम से अब तक आधा दर्जन से अधिक उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सीएमओ ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में उन सर...