मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला के लिए किया गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलेमपुर ढाब (कांटी) के गणित-विज्ञान विषय के विद्यालय अध्यापक सह डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल टीम लीड (पीबीएल) कुमार अभिषेक तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर नेउरा (सरैया) के गणित एवं विज्ञान विषय के विद्यालय अध्यापक सह डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल टीम सदस्य अभिषेक कुमार इस कार्यशाला में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भुवनेश्वर में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के दो शिक्षककार्यशाला का उद्देश्य और आयोजन कार्यशाला का आयोजन 26 एवं 27 अक्तूबर 2026 को वर्ल्ड स्किल सेंटर, भुवनेश्वर (ओडिशा) में होगा। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्द...