काशीपुर, मई 3 -- काशीपुर, संवाददाता। रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित युवोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न वर्गों की शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा में असीमित क्षमता होती है, लेकिन उसे पहचानने और विकसित करने के लिए शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियां सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां युवा अपने शरीर को सशक्त बनाते हैं, वहीं योग, आसन और प्राणायाम से मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रहित में समर्पित करने का आह्...