इटावा औरैया, मार्च 29 -- श्री क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा पांचवें झंडा कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक विधि-विधान के साथ झंडा स्थापना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं। अंत में उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अर्जुन गोपाल वर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा, ...