रामपुर, मार्च 30 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह एवं जिला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत बुजुर्गों, विभिन्न क्षेत्र में सफल महिलाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें पूर्व सांसद और क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ कृष्णा मंदिर से वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने केसरिया ध्वज लहराकर किया। शोभायात्रा कृष्णा मंदिर से श्रीराम चौक, शिवा जी पार्क, माया देवी धर्मशाला, महाराणा प्रताप लेन से होते हुए ज्ञान सरोवर धर्मशाला तक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर सर्व समाज के सम्मानित लोगों ने पुष्प-वर्षा कर शोभायात्रा क...