मैनपुरी, मई 16 -- कस्बा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को कस्बा के बस स्टैंड चौराहा पर महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान के नेतृत्व में क्षत्रिय महासभा व अन्य समाज के लोगों ने पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर समाज को संगठित रहने का आवाह्न किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहे के नारे गूंजते रहे। प्रतिमा स्थल को सुबह से ही फूलों से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर दी श्रद्धांजलि जिलाध्यक्ष सुमित चौहान व युवा जिलाध्यक्ष कर्ण बहादुर सिंह ने माल्या...