गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई के तत्वावधान में सोमवार को महाराणा प्रताप की 430वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह श्रीनेत ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश संरक्षक रघुनाथ सिंह एवं कैलाश सिंह बतौर अतिथि उपस्थित रहे। शंभू सिंह श्रीनेत ने महाराणा प्रताप के जीवन और सं...