मैनपुरी, मई 9 -- शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। ज्योति खुड़िया से शोभायात्रा निकाली गई। जो अपने निर्धारित मार्ग से भ्रमण करती हुई करहल रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई। जहां क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर जयकारे लगाए। इसके अलावा नगर में उनके जीवन पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार को शहर में निकली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। करहल रोड स्थित अवंतीबाई पार्क में महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गौरीगंज में मनाई गई राणा प्रताप की जयंती जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आवागढ़ के राजा अमरीश पाल सिंह ने भाग लिया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया,...