लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। नंदिनी जलाशय के पास रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा लोहरदगा का होली मिलन समारोह भंडरा और कैरो प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में सुमंत शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें जिले भर से क्षत्रिय समाज के लोगों का जुटान हुआ। सामाजिक एकता, समन्वय, सहयोग, सामूहिक विकास के संकल्प के अलावा समस्याओं के निदान पर चर्चा हुई। रंग-गुलाल उड़े, और सामूहिक भोजन का सबने आनंद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक सह पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि एकजुटता के बिना समाज का विकास और लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है। होली पर हम संकल्प लें कि हमारे पूर्वजों ने अपने पराक्रम, आदर्श और समर्पण के जो मानदंड कायम किए हैं, उन्हें बनाए रखें। क्षत्रियों की पहचान और सम्मान इसी से है। छोटी-छोटी बातों पर आपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.