क्षत्रिय समाज की मजबूती को हम दो-हमारे चार का चलेगा अभियान
चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की शंकर बाजार में बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए परिवार और संगठन दोनों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। क्षत्रिय समाज को मजबूत करने के लिए अपने परिवारों के विस्तार पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हम दो, हमारे चार पर जोर देते हुए हुए समाज में जनसंख्या वृद्धि पर जोर दिया। कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती गांवों से होती है। इसके लिए पदाधिकारी गांव-गांव अभियान चलाकर समाज के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.