गोरखपुर, अप्रैल 21 -- फोटो कैप्शन:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर सम्मान समारोह के दौरान एकजुटता का संदेश देते हुए। गोरखपुर, निज संवाददाता।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू का गोरखपुर आगमन पर प्रताप सभागार, तारामंडल में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि अश्वनी सिंह लालू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनभेद दूर कर समाज को संगठित होना होगा।कार्यक्रम में डॉ. रघुनाथ चंद के योगदान को भी याद किया गया। कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...