सासाराम, सितम्बर 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सासाराम की प्रो. डॉ. प्रीति काश्यप को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। यह घोषणा उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की त्रैवार्षिक बैठक में की गई। नेपाल से पधारी निर्वाचन पदाधिकारी आभा सेतु सिंह व निर्वाचन पर्यवेक्षक सीमा परिहार ने उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की l मौके पर उपस्थित उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने प्रो. प्रीति काश्यप को सम्मानित किया। सासाराम में जन्मे प्रो. प्रीति काश्यप एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। वर्तमान में डॉ. कश्यप पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...