हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। क्षत्रिय महासभा ने क्षत्रिय भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अधिवक्ताओं और नव गठित युवा मोर्चा कार्यकरिणी को सम्मानित किया। महासभा जिलाध्यक्ष राजपाल ने अधिवक्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा, होली सद्भावना और आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी से प्रेम व सम्मान जरूरी है। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व भरखनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह सेनानी ने श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित महामंत्री पंकज कुमार सोमवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम सिंह, संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य अनुज प्रताप सिंह, कनिष्ठ...