छपरा, जुलाई 29 -- फोटो:2 शहर के क्षत्रिय छात्रावास में आयोजित बैठक में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोग छपरा, एक संवाददाता। शहर से सटे जगदम कॉलेज स्थित क्षत्रिय छात्रावास में क्षत्रिय समाज की बैठक हुई । बैठक में पिछले दिनों बिहार बंद के दरम्यान सारण जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कमेश्वर सिंह पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर उपस्थित लोगों ने कड़े शब्दों में निन्दा की।

घटना की निंदा लोगों ने एक प्रस्ताव पारित कर हमले में शामिल लोगों को चिन्हित कर कठोर व निष्पक्ष कारवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में लोगों ने घटना में घायल हुए सभी निर्दोषों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। साथ ही ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिस पदाधिक...