अयोध्या, जनवरी 27 -- अयोध्या, संवाददाता। दि क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस सोसाइटी लालबाग की आम सभा की बैठक हुई। बैठक में आय-व्यय का विवरण, विद्यालय का संचालन,अतिथि गृह का निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को उनके कार्यों को देखते हुए पुन: एक कार्यकाल के लिए अवसर देने का निर्णय लिया। आम सभा ने पुन: रामकुमार सिंह को अध्यक्ष, अनिल सिंह को मंत्री, सुधीर सिंह कोषाध्यक्ष, डा. चक्रवर्ती सिंह व अमित सिंह सोनू को उपाध्यक्ष, सुरेश सिंह संयुक्त मंत्री सहित पूरी कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी भगवान बक्श सिंह ने निर्वाचित घोषित किया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...