रांची, मार्च 1 -- रांची। क्षत्रिय परिवार बरियातू की ओर से रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में होली महोत्सव हुआ। भोजपुरी होली गीत से माहौल घंटों तक होलियाना बना रहा। समाज के आदित्य अमृताश व थ्रो बॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुरभि सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, अजयनाथ शहदेव, राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव, नृप आदित्य सिंहदेव, पार्षद प्रीति रंजन समेत अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...