रांची, मार्च 14 -- रांची। पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में आयोजित होने वाली क्षत्रिय गौरव एकता रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली के प्रवक्ता रमेश सिंह ने बताया कि इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 30 हजार से अधिक समाज के लोग शामिल होंगे। बताया कि इस एकता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह, सूर्यभान सिंह, सतनारायण सिंह, अभिषेक सिंह, लाल विजयनाथ सहदेव, पूर्व मेयर अशोक सिंह, रवि सिंह, रंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह और भोला सिंह सहित समाज के प्रबुद्ध जनों ने पूरी ताकत झोंक दी है।रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजमोहन सिंह, सांसद लवली सिंह, धनबाद के मेयर संजीव सिंह, पूर्व सांसद पीएन सिंह और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के अलावा देश भर से समाज के ...