रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक गुरुवार को हरमू स्थित विद्यागीत गेस्ट हाउस में हुई। नगर निकाय चुनाव और आचार संहिता के मद्देनजर निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को होने वाली मंच की बैठक अब 15 मार्च को होगी। बैठक में यूजीसी के नए नियमों (प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन-2026) पर चिंता जताई गई। मंच ने इसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए निर्णय लिया कि सभी जिला इकाइयां सांसदों से मिलकर इस नियमावली को निरस्त कराने का दबाव बनाएंगी। इसके साथ ही मंच ने इस नियम के विरुद्ध किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। मौके पर रमेश सिंह, डॉ. अजय नाथ शाहदेव, सूरजभान सिंह सहित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.