बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली, संवाददाता। जिले में फिल्म जोधा-अकबर के विरोध में मुखर भूमिका में रहे क्षत्रिय समाज के दो मुख्य संगठन क्षत्रिय महासभा और राजपूत महासभा का आपस में विलय हो गया। सोमवार को बंधन गेस्टहाउस में दोनों संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान ने कहा कि बिखरे हुए क्षत्रिय समाज को एक बैनर तले लाने की जरूरत है। महासभा के प्रधान महासचिव आलोक चौहान संघर्षी ने बताया कि गांव अखा के ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय (राजपूत) महासभा काम करेगी। जगदीश सिंह कछवाह, मुनेंद्र सिंह चौहान, श्याम सिंह, हरवीर सिंह, अजय राज सिंह, रामेंद्र सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह व बुद्ध पाल सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...