औरंगाबाद, अगस्त 30 -- अंगीभूत महाविद्यालयों में छात्राओं और विशेष वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देने की व्यवस्था लागू होने के बाद से महाविद्यालयों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। राज्य सरकार के स्तर से इस व्यवस्था के तहत क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान की घोषणा की गई थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी महाविद्यालयों को राशि का भुगतान नहीं हो सका है। इससे महाविद्यालय प्रबंधन के सामने संस्थान के नियमित संचालन में परेशानी खड़ी हो गई है।

महाविद्यालयों की स्थिति औरंगाबाद जिले में कुल पांच अंगीभूत महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें सबसे अधिक विद्यार्थी सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा रामलखन सिंह यादव कॉलेज, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, दाउदनगर कॉलेज और नवीनगर में संचालित अनुग्रह स्मारक महाविद्यालय भी अंगीभूत महाव...