अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। विकास भवन में क्षतिपूरक वृक्षारोपण भूमि के चिन्हांकन व समीक्षा को बैठक हुई। बैठक में क्षतिपूरक वृक्षारोपण भूमि की वर्तमान स्थिति, आवश्यकता व उपलब्धता पर चर्चा हुई। बताया कि जिले में 62 सड़कों के सापेक्ष लगभग 441 हेक्टेयर क्षतिपूरक वृक्षारोपण भूमि की जरूरत है। सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने संबंधित क्षेत्रों की जियो-टैग फोटो लेने, आवश्यक दस्तावेज वन विभाग को उपलब्ध कराने आदि के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...