मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों में क्षतिपूर्ति दिए जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कुल 29 मामले प्रस्तुत किए। बारी-बारी से प्रकरणों की जांच की गई। इस दौरान कुल नौ प्रकरण अस्वीकृत किए गए, जिसमें 6 मामलों को दोष मुक्ति के कारण अस्वीकृत किया गया। तीन प्रकरण इस योजना के तहत पात्र नहीं पाए गए। 10 प्रकरणों को जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा शेष 19 लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए समस्त पात्रों को इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश जिला अधिकारी ने दिया। उन्होंने समस्त लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुन: बैठक कर...