चम्पावत, मई 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट के सीमांत बसोटा गांव के स्कूल का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण भुवन बिष्ट, दान सिंह, दीवान सिंह, हरीश सिंह, चन्द्र सिंह, सूरज सिंह आदि ने बताया कि रास्ते में कई जगह मलबा आने के कारण मार्ग आवागमन के लायक नहीं रह गया है। जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए रास्ता ठीक करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- क्षतिग्रस्त हुआ स्कूल का रास्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...