विकासनगर, अप्रैल 10 -- सेलाकुई। लंबे समय से क्षतिग्रस्त हरिपुर को निगम रोड से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। कई बार वार्डवासियों ने सड़क बनाने को लेकर शिकायतें भी की, लेकिन उसके बावजूद भी सड़क नहीं बन रही थी। शुक्रवार से सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण करीब दस लाख रुपयों की लागत से होगा। इस दौरान अनिल नौटियाल,वार्ड तीन के सभासद दीपक कंडारी, सुधीर गौनियाल, दीपक भंडारी, शूरवीर सिंह चौहान, राजेंद्र बलूनी, नागेंद्र प्रसाद बेंजवाल, ममता ठाकुर, किरण पंवार, आशुतोष चौहान, सुखदेव फरस्वान, करमपाल पुंडीर आदि मौजूद रहे। -फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...