बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर। सदर ब्लाक के ग्राम छोटा धुसाह के नई कालोनी में रास्ता क्षतिग्रस्त है। अधिवक्ता बृजेश सोनी के मकान से कृष्ण कुमार तिवारी के मकान तक सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामवासी शिवम तिवारी, संदीप कुमार, बलराम मुंशी, हर्षवर्धन सिंह आदि ने रास्ते के निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...