सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तहसील कालोनी महाल से होकर पीथा गांव तक जाने वाली सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इसके चलते लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में इस सड़क से आवागमन करना मतलब अपनी जान मुसीबत में डालना होता है। कई बार इसे लेकर संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर किसी के माध्यम से कोई ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। विकास नगर के लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। वार्डवासियों में राहुल, दिनेश, सुरेश, हरिनारायण ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। सड़क निर्माण हुए काफी लंबा समय व्यतीत हो जाने के कारण...