चम्पावत, अगस्त 20 -- योगेश जोशी, चम्पावत। जिले की क्षतिग्रस्त सड़को के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिली है। 54 किमी सड़क निर्माण के लिए 1.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चम्पावत, लोहाघाट और पाटी ब्लॉक में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चम्पावत जिले में सड़कों के पुनर्निमाण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 1.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोहाघाट में चमदेवल से निडिल तक 11.125 किमी सड़क के लिए 48 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। चम्पावत ब्लॉक में खटोली मल्ली से बैला तक 16 किमी सड़क मार्ग के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग पर पीएमजीएसवाई विभाग मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य कराएगा। पाटी ब्लॉक में तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। रीठा से कूड़ तक 14.20 किमी के लिए 50 लाख, खेती...