क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी एप पर करें शिकायत
गाजीपुर, सितम्बर 30 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की शिकायत अब डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से विकसित जल सारथी मोबाइल एप पर ग्रामीण खराब सड़क की फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग की ओर से सड़क पुनर्स्थापन के लिए एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एप पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित स्थानों की जानकारी जुटाकर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। शिकायत दर्ज करने के लिए नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का विवरण देना होगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी एप पर करें शिकायत मौके की फोटो और अधिकतम 20 सेकेंड का वीडियो भी अपलोड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.