कटिहार, जून 29 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के संतोषी कॉलोनी चौक के समीप स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे क्वार्टर में सोमवार को करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध महिला लंबे समय से आसपास के इलाकों में भीख मांगकर अपना जीवनयापन करती थी और रेलवे क्वार्टर के पास ही रहती थी।

मौत के कारण थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत होता है, लेकिन मृत्यु क...