चंदौली, जनवरी 23 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेलवे मालगोदाम रोड के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। लगभग सालभर से क्षतिग्रस्त मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हो गये है। दिन में आवागमन करने वालों को राहत रहती है, लेकिन रात में क्षतिग्रस्त मार्ग पर चलने खतरे को आमंत्रण देना है। कई बार गड्ढों को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर चोटिल होते रहते है जबकि 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस सड़क सैकड़ों की संख्या में रेलकर्मी, आरपीएफ के अलावा चहनियां, गाजीपुर तक लोग अवागमन करते है। इससे जाम की स्थित भी बन जाती है जो परेशानी का कारण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...