चंदौली, मार्च 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां (खंडवारी) बन्धवापर वर्षों से क्षतिग्रस्त मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सात लाख की लागत से मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चहनियां कस्बा से सटा खंडवारी गांव सभा में बन्धवापर जाने वाला मार्ग विगत दस वर्ष के क्षतिग्रस्त था।ग्राम प्रधान पति सतीश गुप्ता भी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव को शासन में भेजा था। वहां से स्वीकृति मिलने के साथ ही धन जारी होने के बाद सड़क मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...