चंदौली, जून 11 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के ग्राम सभा खंडवारी (रानेपुर) स्थित अति प्राचीन शहीद बाबा मार्ग का निर्माण विधायक निधि से बनना शुरू हो गया है। कई वर्षों से आवागमन करने में काफी समस्या हो रहा थी। प्रधान साबित्री गुप्ता ने सड़क बनाने के लिए इसका प्रस्ताव विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को दिया गया था। उनकी पहल पर इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है। इसके बन जाने से आवागमन में ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग से जुड़ा शहीद बाबा मार्ग अभी तक कच्चा काम हुआ था। लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिस पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की पहल पर इंटरलॉकिंग और नाली के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि यह नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण विधायक...