रामपुर, अप्रैल 9 -- बे-मौसम बारिश से क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित फसलों का बुधवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया और किसानों को हुई क्षति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त फसलों का यथार्थ आकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे रिपोर्ट शीघ्रातिशीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि शासनादेशों के अनुरूप पात्र कृषकों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सर्व...