श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- श्रावस्ती, कटरा, संवाददाता। कटरा बाजार में लगा लोहे का खम्भा क्षतिग्रस्त है। वहीं तिलकपुर चौराहे पर नेशनल हाइवे के ऊपर बिना सपोर्ट जाल के हाईटेशन बिजली लाइन लगी हुई है। इससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। गिलौला विकास क्षेत्र के तिलकपुर चौराहे पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। घरों की छतों के ऊपर से गुजरी लाइन से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। यही नहीं यह लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग-730 को भी क्रॉस कर रही है। जिसके नीचे सपोर्ट जाल नहीं लगा हुआ है। इससे राहगीरों, दुकानदारों व स्थानीय लोगों के साथ ही आते जाते वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों ने बताया कि अंड...