बुलंदशहर, मार्च 18 -- अहार क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही लोगों के लिए आफत बन रही है।अवंतिका देवी गंगा घाट पर बने पैंटून पुल के पीपे बैठ जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो रहा है। छतिग्रस्त पुल से होकर सैकड़ो राहगीर गुजर रहे है।क्षेत्रीय लोगो ने छतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। क्षेत्र में स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट पर पैंटून पुल बना है।इस पुल से जनपद बुलंदशहर को जनपद अमरोहा से जोड़ दिया जाता हैं।पुल से होकर प्रतिदिन गंगा के खादर में खेती करने वाले किसानों के अलावा अवंतिका देवी मंदिर पर भी सैकड़ो भक्तों का आवागमन लगा रहता है।किसानो के वाहन भैंसा बुग्गी,टैक्टर ट्रॉली आदि का आवागमन भी पुल से ही होता है।पिछले कुछ दिन से पुल के दो पीपे नीचे बैठे गए है,जिससे पुल छतिग्रस्त हो गया है।साथ ही पुल की साइड रेलिंग भी टूटी पड़ी है।बावजूद इसके पु...