गढ़वा, अप्रैल 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बुका के निमियां टोला स्थित बुका नदी पर क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण की दिशा में विभाग पहल शुरू कर दी है। डीसी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता हेमंत उरांव, सहायक अभियंता महेंद्र मुर्मू और कनीय अभियंता उदय कुमार पंचायत के मुखिया बेबी देवी के साथ क्षतिग्रस्त पुलिया स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मापी कार्य किया। मौके पर अधिकारियों ने मौजूद ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मालूम हो कि यह पुलिया बीते बरसात में हुई मूसलाधार बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था,जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पंचायत की मुखिया बेबी देवी इस समस्या को लेकर लगाता...